Monday, 1 December 2014

विषपान से युवती की हालत गंभीर
शाहगंज। सरपतहां थाना अन्र्तगत संभलशाहपुर गांव निवासी मुसाफिर सिंह की 17 वर्षीया पुत्री निधि की हालत विषपान के बाद गंभीर हो गयी। उसे शाहगंज स्थित पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अभिभावको द्वारा डांट फटकार के बाद निधि से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था।
राज्यमंत्री का आगमन चार को
जौनपुर। राज्य मंत्री/सलाहकार राज्य योजना आयोग उ0प्र0 श्रीपति सिंह 4 दिसम्बर को अपरान्ह 2 बजे निरीक्षण भवन पहुचेगे, वही पर अपरान्ह 4 बजे से रात्रि  8 बजे तक जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओ तथा जनता से भेट वार्ता करेगे, रात्रि विश्राम निरीक्षण भवन जौनपुर मे करेगे, 5 दिसम्बर को प्रात: 9:30 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र बक्सा जायेगे, 12 बजे निरीक्षण भवन से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगे।
छात्र सम्मेलन सात को
जौनपुर। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मडियाहूं पी0के0 सक्सेना ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय मडियाहूं में 7 दिसम्बर (रविवार) को पूर्वान्ह 11 बजे विद्यालय सभाकक्ष में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, उक्त छात्र सम्मेलन में विद्यालय के पूर्व छात्र अपने अनुभवों एवं उपलब्धियों से वर्तमान छात्रों को अवगत करायेगे।
मासिक समीक्षा बैठक चार दिसम्बर को
जौनपुर। जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में 4 दिसम्बर को पूर्वान्ह: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मे मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है जिसमें मा0 मुख्यमंत्री जी को विकास प्राथमिकता कार्यक्रम, डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना, मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।
तहसील दिवस मंगलवार को
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में 2 दिसम्बर को केराकत तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा उन्होने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियो को निर्देशित किया है कि तहसील दिवस केराकत में उपस्थित होकर प्राप्त शिकायती प्रर्थनापत्रों का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण प्रत्येक दशा में करें।
स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है योग
धर्मापुर। बसंती बालिका इंटर कालेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक अचल यादव और लाल बहादुर यादव ने छात्रों को योग की जानकारी दी। योग से होने वाले फायदे बताए। उन्होंने कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। योग से असाध्य रोग भी ठीक हो जाते है। प्रशिक्षकों ने छात्रों को नशास से दूर रहने की नसीहत दी।
टीईटी संघर्ष मोर्चा ने भीख मांग कर जताया विरोध
जौनपुर। एकेडमिक मेरिट के आधार पर शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे टीईटी संघर्ष मोर्चा ने रविवार को शहर में भिक्षाटन कर प्रदेश सरकार का विरोध किया। इस मौके पर अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने प्रदेश कहा कि 72825 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए सरकार ने टीईटी की मेरिट को आधार बनाकर उनके साथ अन्याय किया है। इस दौरान प्रदीप, अरुण पाठक, सत्यकाम आदि रहे।
अभियान 10 से
जौनपुर। भाजपा महिला मोर्चा का सदस्ता अभियान दस दिसंबर से शुरू होगा। दस दिसंबर को टीडी डिग्री कालेज, 11 को उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय और 12 दिसंबर को हनुमान मंदिर टीडी कालेज के सामने कैंप लगाया जाएगा।
जीवित प्रमाण पत्र दें पेंशन भोगी
जौनपुर। कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों से कहा गया है कि वे जिस बैंक से पेंशन आहरित कर रहे हैं वहां अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा करें। इस बाबत मुख्य कोषाधिकारी संजय राय ने बताया कि संबंधित बैंक द्वारा जीवित प्रमाण पत्र की एक प्रति संबंधित पेंशनर को दे दी जाएगी, जो उक्त प्रमाण पत्र को संबंधित कोषागार अथवा उससे संबंधित उप कोषागार को उपलब्ध करा देगा और प्रमाण पत्र की दूसरी प्रति अनुवर्ती सत्यापन और अभिलेख के लिए बैंक शाखा में रखी जाएगी।

 यह घुटने की "छीज" है

घुटने की कार्टिलेज के धीरे-धीरे क्षीण होने से घुटने का गठिया होता है। कार्टिलेज चिकना और फिसलन पदार्थ है, जो घुटने को आगे झुकते और  सीधा करते समय हड्डियों को कुशन और रक्षा प्रदान करता है। जब कार्टिलेज पर असर के कारण घुटनों में फिसलन और कुशनिंग अनुभव नहीं होती तो घुटने की हड्डियां आपस में रगड़ने लगती हैं और उनमें घर्षण का अनुभव होता है। यह घुटने को आसानी से मूव होने की अनुमति नहीं देता। इससे घुटने में कठोरता, सूजन और दर्द उत्‍पन्‍न होता है।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा