ट्रेन में यात्रियों का 20 लाख रूपए का सामान चोरी
वाराणसी। गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस की एक बोगी से सोमवार रात चोर यात्रियों का करीब 20 लाख रूपए का सामान चोरी करके ले गए। रेलवे पुलिस के अनुसार, ट्रेन मंगलवार को जब मुगलसराय स्टेशन पहुंची तो पीडित छह-सात यात्रियों ने ट्रेन से सामान चोरी होने पर वहां हंगामा किया। इस सिलसिले में जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया गया। यात्रियों का कहना था कि चोर रात के समय उनकी बोगी में घुसे और लाखों रूपए की नकदी, आभूषण और अन्य सामान चोरी करके ले गए।पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।