Saturday, 27 December 2014
एक सप्ताह पहले बनी पुलिया ध्वस्त
जौनपुर। 'सिर मुड़ाते ओले पड़े वाली कहावत राजा साहब के गेट के पास गत दिवस बनायी गयी पुलिया पर सटीक बैठ रही है, क्योंकि एक सप्ताह पहले बनी उक्त पुलिया ध्वस्त हो गयी। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो राजा जौनपुर की हवेली के बगल में स्थित खासनपुर मोहल्ले में प्रवेश करते समय एक पुलिया है जिसके काफ ी दिन से टूटे रहने के बाद किसी तरह जिला प्रशासन सक्रिय हुई। एक सप्ताह पहले इसे बनाया गया लेकिन वह ध्वस्त हो गयी जिसके चलते उक्त मार्ग से आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के समाजसेवी सुरेश बिन्द सहित क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।बैठक 30 को
जौनपुर । उपायुक्त उद्योग एच0पी0सिंह ने बताया कि 30 दिसम्बर को अपरान्ह: 5.00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु/सीडा उद्योग बन्धु/व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक आहूत की गयी है। सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण कलेक्टे्रट सभागार में नियत तिथि को समय से बैठक में भाग लें।जिलाधिकारी के आदेश का हो रहा उल्लंघन
सुइथाकला। जनपद में भीषण शीतलहर और ठंडक को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा शिक्षण संस्थानों के संबंध में किये गये आदेश का खुलेआम उल्लंघन निजी विद्यालय के संचालकों व कोचिंग संचालकों द्वारा किया जा रहा है। जिससे छोटे-छोटे विद्यार्थी प्रचंड ठंड में भी विद्यालय जाने के लिये विवश है। वहीं दूसरी ओर कोचिंग संचालकों का प्रात: 6 बजे से कोचिंग के समय सारणी नौनिहालों के लिये मुसीबत बन गयी है।इससे अभिभावकों में भारी आक्रोश है।
Subscribe to:
Posts (Atom)