Monday, 8 December 2014

मिश्रा हत्याकांड का फैसला आज

नई दिल्ली। बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 40 साल पहले हुई तत्कालीन रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की हत्या से संबंधित मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा सोमवार को बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है।
      जिला न्यायाधीश विनोद गोयल ने 12 सितंबर को इस हत्याकांड में केन्द्रीय जांच ब्यूरो और इस हत्याकांड के चारों आरोपियों के वकीलों की दलीलें सुनने की कार्यवाही पूरी की थी।

अमरोहा के मंडी धनौरा में सड़क हादसा, सात मरे

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के अमरोहा के मंडी धनौरा में एक सड़क हादसे में आज सात लोगों की मौत हो गई। सुबह सात बजे यह हादसा हुआ। मरने वाले बछरायूं के एक ही परिवार के सदस्य थे और अंतिम संस्कार में शामिल होने चांदपुर जा रहे थे। बछरायुं धनौरा के बीच सम्राट पैलेस के सामने यह घटना हुई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। मरने वालों में चार बच्चे, दो महिला और एक पुरुष शामिल है।

सहारा ने जोधपुर व मुंबई में बेची जमीन

नई दिल्ली। गुडग़ांव में 1211 करोड़ रुपये में जमीन बेचने के बाद सहारा समूह ने मुंबई के वसई और जोधपुर में स्थित अपनी जमीन को 1250 करोड़ में बेच दिया है।
   पुणे में भी जमीन बेचने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जेल में बंद सुब्रत राय को बाहर लाने के लिए दस हजार करोड़ जमा करने की कवायद चल रही है।

दिलीप कुमार की हालत स्थिर

मुंबई। सर्दी और खांसी की शिकायत के बाद निमोनिया के उपचार के लिए शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराए गए मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की हालत स्थिर है। परिवार के एक सूत्र ने रविवार को कहा कि दिलीप साहब अच्छे हैं। उनकी हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है।

चेयरमैन की माता के निधन पर गोजए शोकाकुल

जौनपुर। गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नखास स्थित कैम्प कार्यालय पर रविवार को शोकसभा हुई जहां अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला की अध्यक्षता में उपस्थित पत्रकारों ने लखनऊ से प्रकाशित डेली न्यूज ऐक्टिविस्ट के चेयरमैन (अवैतनिक) एवं डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति डा. निशीथ राय की माता श्रीमती राजकुमारी राय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। इसी के साथ दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवांगता के आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजन को धैर्य प्रदान करने की कामना की गयी।
 इस अवसर पर संस्थापक/सम्पादक रामजी जायसवाल, कैलाशनाथ मिश्र, प्रमोद जायसवाल, संजय अस्थाना, डा. प्रमोद वाचस्पति, रमेश सोनी, दीपक चिटकारिया, राजेश मौर्य, अजय पाण्डेय, विनीत शुक्ला, डीके तिवारी, कुमार कमलेश, महर्षि सेठ, संजय शुक्ल उपस्थित रहे।

वार्ड कमेटियों के गठन पर बल

जौनपुर। शहर कांग्रेस कार्यालय पर नियाज ताहिर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी वार्डों में संगठन की मजबूती के लिए वार्ड कमेटियों के गठन पर जोर दिया गया। कमेटी के अध्यक्ष नियाज ताहिर ने कहा कि सभी वार्ड अध्यक्ष अपने वार्ड में कमेटियों का गठन शीघ्र कर लें। ताकि सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाया जा सके ।
    बैठक में धर्मदेव तिवारी, बब्बी खां, याकूब नदीम, आशा देवी, ज्ञान प्रकाश, शांती देवी, आशा देवी, सत्यम यादव, शाहिद मुन्ना, किशन, मुकेश कुमार, सुल्तान जैदी, रामदेवल यादव मौजूद थे।

दीक्षा समारोह की तैयारी पर चर्चा

जौनपुर। भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से गौतम बुद्ध विद्या मंदिर मडयि़ाहूं परिसर में श्याम सुंदर भारतीय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में 22 दिसंबर होने वाले दीक्षा समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सौंप दी गई। सम्मेलन की शुरूआत बुद्ध वंदना से हुई। इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव बलजोर बोद्ध, प्रचार मंत्री रमेश चंद्र,
   शिवमूरत राम, दूधनाथ गौतम, विजय मौर्य, रामराज गौतम, हीरालाल भारती, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद थे। संचालन पीएल गौतम ने किया।

मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

शाहगंज। सोमवार को नगर के वार्ड नंबर चार के सदस्य पद के लिये हुए उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस पद के लिये तीन प्रत्याशी मुकाबले में है। 875 मतदाताओ को मतदान करना था लेकिन मतदाताओं में इस उपचुनाव के लिये कोई खासा उत्साह नहीं दिखा। उपचुनाव में सदस्य पद के लिये प्रत्याशी अमरनाथ चन्द्रा देवी और किसमती की किसमत का फैसला पेटी में बंद हो गया।
पिता का इलाज कराने गये पुत्र की मौत
शाहगंज। स्थानीय नगर के हुसैनगंज निवासी राजेन्द्र प्रसाद की अचानक हृदयगति रूक जाने से मौत हो गयी। गत शुक्रवार को अपने पिता बाबूराम को हुए पक्षाघात के इलाज के लिये राजेन्द्र प्रसाद उन्हें लेकर लखनऊ गये थे लेकिन अचानक हृदयगति रूक जाने से उनकी लखनऊ में ही मौत हो गयी। पुत्र की अचानक मौत की खबर पाकर पक्षाघात के शिकार पिता बाबूराम भी कोमा में चले गये। राजेन्द्र प्रसाद एलआईसी में अभिकर्ता थे। क्षेत्र में वे मृदभाषी और सज्जन व्यक्ति माने जाते थे। उनकी अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

कंछन पर हुए हमले की निन्दा, गिरफ्तारी की मांग

जलालपुर। सोमवार को व्यपार मण्डल जलालपुर द्वारा रामलीला मैदान मे एक बैठक आहुत की गई जिसमे व्यपार मण्डल अघ्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने बनवारी कंछन पर हुए जानलेवा हमले की निन्दा की गई एवं इसे दुर्भाग्यपूर्व बताते हुए वकीलो द्वारा निन्दनीय क्रत्य बताया गया एवं आगे प्रदेश व्यपार मण्डल द्वारा र्निदेशीत किय गए कार्याक्रम की अनुसार आगे की कार्यवाही की जायगी एवं अगर दागी वकील की गिरफतारी शीघ्र नही की गई तो व्यपार मण्डल आन्दोलन के लिए बाध्य होगा इसी का कार्यक्रम मे व्यपारी बन्धुओ से आगामी 11 दिसम्बर को पूर्व बन्दी की अपील की गई उक्त कार्यक्रम मे राजे मिश्रा.जयशंकर यादव.गुलजार अली.कमलेश यादव.गुड्रडु अग्रहरी मु अलीम.सिकन्दर अली.अजय जयसवाल.मनोज सेठ.रतन.मु अरिफ.आनन्द मोदनवाल.बाबू सलीम.मौकिसम खॅान.मु समशेर.आदी व्यपारी लोग मौजुद रहे!