एक सप्ताह पहले बनी पुलिया ध्वस्त
जौनपुर। 'सिर मुड़ाते ओले पड़े वाली कहावत राजा साहब के गेट के पास गत दिवस बनायी गयी पुलिया पर सटीक बैठ रही है, क्योंकि एक सप्ताह पहले बनी उक्त पुलिया ध्वस्त हो गयी। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो राजा जौनपुर की हवेली के बगल में स्थित खासनपुर मोहल्ले में प्रवेश करते समय एक पुलिया है जिसके काफ ी दिन से टूटे रहने के बाद किसी तरह जिला प्रशासन सक्रिय हुई। एक सप्ताह पहले इसे बनाया गया लेकिन वह ध्वस्त हो गयी जिसके चलते उक्त मार्ग से आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के समाजसेवी सुरेश बिन्द सहित क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।
No comments:
Post a Comment