Wednesday, 10 December 2014

खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा

मडयि़ाहूं। फाइलेरिया से बचाव के लिए लोगों 14 और 15 दिसंबर को लोगों डीईसी की गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए मंगलवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैयारी की गई। डा. राजीव यादव ने कहा कि 20 से 30 वर्ष की उम्र के लोगों में फाइलेरिया होने का अधिक खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए डीईसी की गोली सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। स्वास्थ्यकर्मी 14 और 15 दिसंबर को लोगों को दवा खिलाएंगे।
पेंटिग में अनिल ने मारी बाजी
सतहरिया। क्षेत्र के पद्मराय पटेल प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता में अनिल पटेल को पहला स्थान मिला। आशुतोष को दूसरा और राधिका को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका राजपति मौर्य, अजय मौर्य, अमित पटेल और पूनम पाल ने निभाई। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाध्यापक राजपति ने पुरस्कृत किया।

No comments:

Post a Comment