Wednesday, 10 December 2014

ग्रामीणों ने लगाया कोटेदार पर अनियमितता का आरोप

खुटहन। स्थानीय क्षेत्र के पोटरिया गांव के कोटेदार पर ग्रामीणों ने राशन एवं तेल वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। एसडीएम शाहगंज को लिखित तहरीर देकर जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार निर्धारित स्थान पर राशन व तेल वितरण नहीं करता है। कोटेदार किस स्थान पर राशन व तेल वितरण करता है इसके बारे में ग्रामीणों को जानकारी नहीं हो पाती जिससे ग्रामीणों को काफी असुविधा हो रही है। आरोप लगाने वालों में राजेन्द्र प्रसाद गायत्री सुरेन्द्र पासवान, तेजबहादुर, घनश्याम अनारा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment