Wednesday, 10 December 2014

बैट्री फटने से युवक जख्मी

शाहगंज। बुधवार की सुबह मोबाइल की बैटरी फटने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिये शाहगंज के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती  कराया गया है। विवरण के मुताबिक आजमगढ़ जनपद के भुवाई गांव निवासी इन्द्र कुमार 27 पुत्र रामरूप बुधवार  की सुबह अपनी मोबाइल चार्ज पर लगाया था और वहीं बैठा था कि अचानक मोबाइल की बैट्री फट गयी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment