घाटे में हुई कोतवाली पुलिस, फायदे में चल रहा लाइन बाजार थाना
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने शहर सुन्दरीकरण व जाम के झाम से निजात पाने के लिये कई प्राइवेट बस अड्ïडों का स्थान बदल दिया। नगर के पालिटेक् िनक चौराहा के पास मडिय़ाूहं व रामपुर भदोही की तरफ जाने वाले प्राइवेट बस टैक्सी, जीप को वहां से हटाकर रेलवे फाटक के पास कर दिया। इसी तरह सिपाह पड़ाव को वहां से हटाकर सेंट पैट्रिक स्कूल स्थित हमजा चिस्ती के पास पहुंचा दिया गया। इस तरह से कोतवाली क्षेत्र से ये दोनों पड़ाव हटने के कारण पुलिस की प्रतिमाह वसूली का हिस्सा अब पूरी तरह से लाइन बाजार में चला गया है। सरायपोख्ता चौकी क्षेत्र के इन पड़ावों से एक पड़ाव हटा है जबकि बदलापुर पड़ाव के लिये भी आदेश है कि उसे भी शीघ्र हटा दिया जाये। यह पड़ाव हटने के बाद सरायपोख्ता पुलिस के पास मात्र दो पड़ाव बचे है जबकि सिपाह पुलिस के पास कोई पड़ाव नहीं बचा है। अचानक तीन पड़ाव एकाएक हटने से जहां कोतवाली पुलिस को जबरदस्त झटका लगा है। वहीं लाइन बाजार पुलिस की आमदनी अपनी जगह बरकरार है।
No comments:
Post a Comment