Sunday, 7 December 2014

घायल अधेड़ का उपचार के दौरान मौत

शाहगंज। नगर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित बरदहिया बाजार के पास रविवार की सुबह एक  अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी बासदेव 55 पुत्र रामेश्वर शाहगंज में सामान लेने बाइक से गया था। वह सामान लेने बाइक से गया था वह सामान लेकर घर वापस जा रहा था कि बरदहिया बाजार के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। वह लगभग दो घंटे तक सड़क के किनारे बेहोशी हालत में  पड़ा रहा उसी समय गांव का कोई व्यक्ति जा रहा था तो उसकी नजर पड़ी तो उसने उसे इलाज के लिए पुरूष चिकित्सालय ले गये। जहां डाक्टर ने उपचार के दौरान उसकी हालत नाजुक देख  उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

No comments:

Post a Comment