Sunday, 7 December 2014

विद्यालय का भूमि पूजन संपन्न

जौनपुर। बख्शा विकास खंड के विरशादपुर गांव में पेट्रोल पम्प के पास महादेव पब्लिक स्कूल सीबीएसई की भूमि पूजन विद्वान ब्राह्मïणों ने वैदिक रीति रिवाज से संपन्न कराया। संस्थापक एएन सिंह रिटायर्ड लेक्चरर ने कहा कि शिक्षा जगत में  कई दशक तक सेवन करने के बाद पुन: एक ऐसे विद्यालय की नींव डालने की  योजना बनाया जो नयी शिक्षा पद्घति से स्थानीय छात्रों को लाभ मिले। इस विद्यालय से पांच विकास खंड के लगभग अस्सी नब्बे गांव के छात्र लाभान्वित होंगे। उक्त अवसर पर गिरिजाशंकर सिंह, डा. डीएन सिंह, दशरथ सिंह, शरद सिंह,  राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने  आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment