जीप के धक्के से सब्जी विक्रेता घायल
शाहगंज। नगर कोतवाली
क्षेत्र के आजमगढ़ रोड सब्जी मंडी के पास जीप के धक्के से एक युवक गंभीर
रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंड
मोहल्ला निवासी राहुल सोनकर एक सब्जी विक्रेता है। वह सब्जी मंडी से सब्जी
खरीदकर सब्जी बेचता है। वह रोज की भांति मंडी में सब्जी खरीदने घर से पैदल
जा रहा था कि मंडी के पास पहुंचा ही था कि आमगढ़ की ओर से आ रही एक जीप ने
उसे धक्का मार दिया। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय
दुकानदारों ने उसे इलाज के लिये शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती
कराया है जहां इलाज चल रहा है।
No comments:
Post a Comment