Saturday, 6 December 2014

अनियंत्रित होकर गड्ढे  में गिरी बाइक, एक जख्मी


शाहगंज। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्ïटी नरेन्द्रपुर के पास शनिवार की सुबह बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ïढे में जाकर गिर गये। जिस पर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावां खुर्द गांव निवासी मो. अनीस 26 पुत्र फते मोहम्मद सुबह पट्ïटीनरेन्द्रपुर चौराहे पर बाइक से सामान की खरीदारी करने गया था। वह सामान खरीदकर घर वापस लौट रहा था कि बाइक की तेज रफ्तार होने के नाते वह सड़क किनारे गड्ïढे में  जाकर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार हेतु शाहगंज पुरूष चिकित्सालय में भर्ती  कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।

No comments:

Post a Comment