नाली के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने चार लोगों को पीटा
जौनपुर। लाइन
बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर में गुरूवार सुबह नाली विवाद को लेकर
पड़ोसियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर
दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अशोक कुमार मौर्य पुत्र
फूलचन्द्र का पड़ोसियों से काफी दिनों से नाली विवाद चल रहा था कि सुबह
बातचीत के दौरान मामला बढ़ता गया। पड़ोसियों ने अशोक मौर्या, फूलचन्द्र
मौर्या 70 सूरज 18 चंदन 15 को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। स्थानीय
ग्रामीणों की मदद से चारो घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती
कराया गया तीनों घायलों को इलाज करके छोड़ दिया गया। अशोक का इलाज चल रहा
है।
No comments:
Post a Comment