जीआरपी पुलिस ने दो का किया चालान
शाहगंज। गुरूवार की सुबह रेलवे
स्टेशन पर मारपीट कर रहे दो यात्री को पुलिस ने हिरासत में लेकर चालान भेज
दिया। विवरण के अनुसार शाहगंज रेलवे स्टेशन पर दीपचन्द 25 साल पुत्र
बांकेलाल निवासी शिकारपुर थाना सरायख्वाजा व राजेश पुत्र बाबूराम निवासी
वाराणसी व राजेश पुत्र बाबूराम निवासी वाराणसी दोनों स्टेशन पर पहुंचे और
कहीं जा रहे थे कि दोनों किसी बात को लेकर स्टेशन पर ही मारपीट करने लगे।
मारपीट के दौरान कुछ यात्री देखते रहे। उसी दौरान किसी यात्री ने इसकी
सूचना जीआरपी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में
लेकर चालान न्यायालय भेज दिया।
No comments:
Post a Comment