आटो बोलेरो से टकरायी, तीन जख्मी
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मनीहा गोविंदपुर में बोलेरो आटो से टकरा गयी। आटो में सवार कलावती देवी पत्नी सीताराम ग्राम महिमा गोविंदपुर आशा देवी पत्नी सुबाष कुमार ग्राम भदेवरा मखंचू 70 साल ग्राम गोविंदपुर घायल हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिये सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। राजेश कुमार महाविद्यालय कोहड़े सुल्तानपुर के विद्यार्थियों ने बीएड सत्र 2013-14 में जमा शुल्क की प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत जिलाधिकारी से की। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को नियमानुसार मिलने वाली छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के संबंध में इन छात्रों का कहना है कि उन्होंने नियमनुसार आवेदन किया था। लेकिन अभी तक उन्हें छात्रवृत्ति और शुल्कप्रतिपूर्ति प्राप्त नहीं हुयी है।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि उन्हें यथाशीघ्र छात्रवृत्ति दिलाई जाये।
No comments:
Post a Comment