सीमेंट का टीनशेड उठा ले गये चोर
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाकराबाद गांव में रात में एक बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान से चोरों ने लाखों का सामान उठा ले गये। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाकराबाद गांव निवासी विनय गुप्ता की एक बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान घर से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे स्थित है। रोज की तरह वह रात में दुकान बंद कर घर चले गये और सीमेंट का टीनशेड बाहर रखकर गये थे कि रात में टीनशेड को चोर उठा ले गये और आस पास के लोगों को भनक तक नहीं लगी सुबह लोग अपनी जरूरत के लिये उस रास्ते से गुजर रहे थे तो देखा की टीनशेड टूटा हुआ चारो तरफ बिखरा पड़ा था। वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। उसी समय भुक्तभोगी दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि उसका सीमेंट का 115 टीनशेड गायब था। देखते ही उसके होश उड़ गये। उसने तत्काल सूचना पुलिस को दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
No comments:
Post a Comment