Saturday, 13 December 2014

जमीनी विवाद में मारपीट, एक घायल

जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगरी गांव में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजबहादुर यादव व दीनानाथ यादव दोनों पड़ोसी है। इन दोनों के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। जिससे दोनों के बीच दूरी बनी हुयी थी। सुबह राजबहादुर गांव के रास्ते से बाजार दूध लेकर जा रहा था कि रास्ते में दूसरे पक्ष के दीनानाथ से कहासुनी के दौरान उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आते जाते राहगीरों ने काफी बीच बचाव किया और घायल के परिजनों को सूचना दी। घायल ने स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

No comments:

Post a Comment