पत्रकार को पितृशोक
जौनपुर। वाराणसी से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार के वयोवृद्ध चिकित्सक पिता का शनिवार को हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर खेतासराय स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। मालूम हो कि पत्रकार इन्द्रजीत सिंह मौर्य के पिता डा. राम अवध मौर्य 82 वर्ष के थे जो काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। आज सुबह खेतासराय स्थित अपने निजी आवास पर उन्होंने अंतिम सांस लीं। उनका अंतिम संस्कार नगर से सटे राम घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र इन्द्रजीत मौर्य ने दी। इस मौके पर तमाम राजनीतिज्ञ, अधिकारी, पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी आदि ने उपस्थित होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दिया। उधर गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नखास स्थित कैम्प कार्यालय पर अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला की अध्यक्षता में शोकसभा हुई जहां उपस्थित पत्रकारों ने मौन रखकर दिवंगत के आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर संस्थापक रामजी जायसवाल, महासचिव संजय अस्थाना, कैलाशनाथ मिश्र, डा. ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रमोद जायसवाल, डा. प्रमोद वाचस्पति, अजय शुक्ला, संतोष सोंथालिया, सूरज साहू, अजीत सोनी, नौशाद अली, दीपक गुप्ता, अजय पाण्डेय, सै. मो. अब्बास, दीपक मिश्र, प्रकाश चन्द्र शुक्ल, कुमार कमलेश, सुशील वर्मा एडवोकेट, संजय शुक्ल, शशिधर शर्मा, इसरत हुसैन, मनीष मिश्र सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment