Saturday, 27 December 2014
एक सप्ताह पहले बनी पुलिया ध्वस्त
जौनपुर। 'सिर मुड़ाते ओले पड़े वाली कहावत राजा साहब के गेट के पास गत दिवस बनायी गयी पुलिया पर सटीक बैठ रही है, क्योंकि एक सप्ताह पहले बनी उक्त पुलिया ध्वस्त हो गयी। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो राजा जौनपुर की हवेली के बगल में स्थित खासनपुर मोहल्ले में प्रवेश करते समय एक पुलिया है जिसके काफ ी दिन से टूटे रहने के बाद किसी तरह जिला प्रशासन सक्रिय हुई। एक सप्ताह पहले इसे बनाया गया लेकिन वह ध्वस्त हो गयी जिसके चलते उक्त मार्ग से आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के समाजसेवी सुरेश बिन्द सहित क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।बैठक 30 को
जौनपुर । उपायुक्त उद्योग एच0पी0सिंह ने बताया कि 30 दिसम्बर को अपरान्ह: 5.00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु/सीडा उद्योग बन्धु/व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक आहूत की गयी है। सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण कलेक्टे्रट सभागार में नियत तिथि को समय से बैठक में भाग लें।जिलाधिकारी के आदेश का हो रहा उल्लंघन
सुइथाकला। जनपद में भीषण शीतलहर और ठंडक को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा शिक्षण संस्थानों के संबंध में किये गये आदेश का खुलेआम उल्लंघन निजी विद्यालय के संचालकों व कोचिंग संचालकों द्वारा किया जा रहा है। जिससे छोटे-छोटे विद्यार्थी प्रचंड ठंड में भी विद्यालय जाने के लिये विवश है। वहीं दूसरी ओर कोचिंग संचालकों का प्रात: 6 बजे से कोचिंग के समय सारणी नौनिहालों के लिये मुसीबत बन गयी है।इससे अभिभावकों में भारी आक्रोश है।
Friday, 26 December 2014
घाटे में हुई कोतवाली पुलिस, फायदे में चल रहा लाइन बाजार थाना
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने शहर सुन्दरीकरण व जाम के झाम से निजात पाने के लिये कई प्राइवेट बस अड्ïडों का स्थान बदल दिया। नगर के पालिटेक् िनक चौराहा के पास मडिय़ाूहं व रामपुर भदोही की तरफ जाने वाले प्राइवेट बस टैक्सी, जीप को वहां से हटाकर रेलवे फाटक के पास कर दिया। इसी तरह सिपाह पड़ाव को वहां से हटाकर सेंट पैट्रिक स्कूल स्थित हमजा चिस्ती के पास पहुंचा दिया गया। इस तरह से कोतवाली क्षेत्र से ये दोनों पड़ाव हटने के कारण पुलिस की प्रतिमाह वसूली का हिस्सा अब पूरी तरह से लाइन बाजार में चला गया है। सरायपोख्ता चौकी क्षेत्र के इन पड़ावों से एक पड़ाव हटा है जबकि बदलापुर पड़ाव के लिये भी आदेश है कि उसे भी शीघ्र हटा दिया जाये। यह पड़ाव हटने के बाद सरायपोख्ता पुलिस के पास मात्र दो पड़ाव बचे है जबकि सिपाह पुलिस के पास कोई पड़ाव नहीं बचा है। अचानक तीन पड़ाव एकाएक हटने से जहां कोतवाली पुलिस को जबरदस्त झटका लगा है। वहीं लाइन बाजार पुलिस की आमदनी अपनी जगह बरकरार है।आकर्षक हो गया पालीटेक्निक चौराहा
जौनपुर। नगर के सुंदरीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही चौराहों को सजाया-संवारा जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सुसज्जित किए गए पालीटेक्निक चौराहे के लाइटिंग व फव्वारे का जैसे ही परीक्षण किया गया लोगों की भीड़ देखने के लिए उमड़ पड़ी। विभिन्न रंगों में रोशनी के बीच फव्वारों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ठेकेदारों के मुताबिक नव वर्ष पर चौराहे का उद्घाटन किया जाएगा। स्थानीय लोगोंं का कहना है कि अब चौराहा देखने में सुन्दर लग रहा है।Saturday, 13 December 2014
पत्रकार को पितृशोक
जौनपुर। वाराणसी से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार के वयोवृद्ध चिकित्सक पिता का शनिवार को हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर खेतासराय स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। मालूम हो कि पत्रकार इन्द्रजीत सिंह मौर्य के पिता डा. राम अवध मौर्य 82 वर्ष के थे जो काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। आज सुबह खेतासराय स्थित अपने निजी आवास पर उन्होंने अंतिम सांस लीं। उनका अंतिम संस्कार नगर से सटे राम घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र इन्द्रजीत मौर्य ने दी। इस मौके पर तमाम राजनीतिज्ञ, अधिकारी, पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी आदि ने उपस्थित होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दिया। उधर गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नखास स्थित कैम्प कार्यालय पर अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला की अध्यक्षता में शोकसभा हुई जहां उपस्थित पत्रकारों ने मौन रखकर दिवंगत के आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर संस्थापक रामजी जायसवाल, महासचिव संजय अस्थाना, कैलाशनाथ मिश्र, डा. ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रमोद जायसवाल, डा. प्रमोद वाचस्पति, अजय शुक्ला, संतोष सोंथालिया, सूरज साहू, अजीत सोनी, नौशाद अली, दीपक गुप्ता, अजय पाण्डेय, सै. मो. अब्बास, दीपक मिश्र, प्रकाश चन्द्र शुक्ल, कुमार कमलेश, सुशील वर्मा एडवोकेट, संजय शुक्ल, शशिधर शर्मा, इसरत हुसैन, मनीष मिश्र सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।प्रबंधक के बड़े भाई का निधन
जौनपुर। करंजाकला विकास खंड के नेहरू इंटर कालेज पतहना के प्रबंधक शोभनाथ सिंह के बड़े भाई विश्वनाथ सिंह का लम्बी बीमारी के चलते शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे लगभग 95 वर्ष के थे। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होने अपने पैतृक आवास पतहना में अंतिम सांस ली। उनकी मौत से विद्यालय बंद कर दिया गया। विद्यालय में शिक्षक व छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। उनके घर संभ्रांत नागरिकों का तांता लगा हुआ है।जमीनी विवाद में मारपीट, एक घायल
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगरी गांव में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजबहादुर यादव व दीनानाथ यादव दोनों पड़ोसी है। इन दोनों के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। जिससे दोनों के बीच दूरी बनी हुयी थी। सुबह राजबहादुर गांव के रास्ते से बाजार दूध लेकर जा रहा था कि रास्ते में दूसरे पक्ष के दीनानाथ से कहासुनी के दौरान उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आते जाते राहगीरों ने काफी बीच बचाव किया और घायल के परिजनों को सूचना दी। घायल ने स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।सीमेंट का टीनशेड उठा ले गये चोर
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाकराबाद गांव में रात में एक बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान से चोरों ने लाखों का सामान उठा ले गये। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाकराबाद गांव निवासी विनय गुप्ता की एक बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान घर से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे स्थित है। रोज की तरह वह रात में दुकान बंद कर घर चले गये और सीमेंट का टीनशेड बाहर रखकर गये थे कि रात में टीनशेड को चोर उठा ले गये और आस पास के लोगों को भनक तक नहीं लगी सुबह लोग अपनी जरूरत के लिये उस रास्ते से गुजर रहे थे तो देखा की टीनशेड टूटा हुआ चारो तरफ बिखरा पड़ा था। वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। उसी समय भुक्तभोगी दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि उसका सीमेंट का 115 टीनशेड गायब था। देखते ही उसके होश उड़ गये। उसने तत्काल सूचना पुलिस को दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।पत्रकार के दादा का निधन
जौनपुर। जौनपुर समाचार के पत्रकार शिवशंकर शर्मा के दादा भद्ïदर शर्मा का लम्बी बीमारी के चलते देहावसान हो गया। वे लगभग 90 वर्ष के थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। उनका अंतिम संस्कार रामघाट पर कर दिया गया। उनके घर शोक संवेदना देने वालों का ताता लगा रहा।25 दिसम्बर को होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
खुटहन। छात्रों के मानसिक विकास एवं उनके द्वारा अध्ययन किये गये विषयों के संबंध में दिनांक 25 दिसम्बर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन रमरत्ती देवी शिक्षण संस्थान भटपुरा रसूलपुर में होगा। उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार बिंद ने दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 8 तक के पढने वाले किसी भी विद्यालय के छात्र सम्मिलित हो सकते हैं।Wednesday, 10 December 2014
ट्रेन में यात्रियों का 20 लाख रूपए का सामान चोरी
वाराणसी। गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस की एक बोगी से सोमवार रात चोर यात्रियों का करीब 20 लाख रूपए का सामान चोरी करके ले गए। रेलवे पुलिस के अनुसार, ट्रेन मंगलवार को जब मुगलसराय स्टेशन पहुंची तो पीडित छह-सात यात्रियों ने ट्रेन से सामान चोरी होने पर वहां हंगामा किया। इस सिलसिले में जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया गया। यात्रियों का कहना था कि चोर रात के समय उनकी बोगी में घुसे और लाखों रूपए की नकदी, आभूषण और अन्य सामान चोरी करके ले गए।पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा
मडयि़ाहूं। फाइलेरिया से बचाव के लिए
लोगों 14 और 15 दिसंबर को लोगों डीईसी की गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए
मंगलवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैयारी की गई। डा.
राजीव यादव ने कहा कि 20 से 30 वर्ष की उम्र के लोगों में फाइलेरिया होने
का अधिक खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए डीईसी की गोली सभी स्वास्थ्य
केंद्रों पर उपलब्ध है। स्वास्थ्यकर्मी 14 और 15 दिसंबर को लोगों को दवा
खिलाएंगे।
पेंटिग में अनिल ने मारी बाजी
सतहरिया। क्षेत्र के पद्मराय पटेल प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता में अनिल पटेल को पहला स्थान मिला। आशुतोष को दूसरा और राधिका को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका राजपति मौर्य, अजय मौर्य, अमित पटेल और पूनम पाल ने निभाई। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाध्यापक राजपति ने पुरस्कृत किया।

बैट्री फटने से युवक जख्मी
शाहगंज। बुधवार की सुबह मोबाइल की बैटरी फटने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिये शाहगंज के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवरण के मुताबिक आजमगढ़ जनपद के भुवाई गांव निवासी इन्द्र कुमार 27 पुत्र रामरूप बुधवार की सुबह अपनी मोबाइल चार्ज पर लगाया था और वहीं बैठा था कि अचानक मोबाइल की बैट्री फट गयी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।ग्रामीणों ने लगाया कोटेदार पर अनियमितता का आरोप
खुटहन। स्थानीय
क्षेत्र के पोटरिया गांव के कोटेदार पर ग्रामीणों ने राशन एवं तेल वितरण
में अनियमितता का आरोप लगाया है। एसडीएम शाहगंज को लिखित तहरीर देकर जांच
की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार निर्धारित स्थान पर राशन व
तेल वितरण नहीं करता है। कोटेदार किस स्थान पर राशन व तेल वितरण करता है
इसके बारे में ग्रामीणों को जानकारी नहीं हो पाती जिससे ग्रामीणों को काफी
असुविधा हो रही है। आरोप लगाने वालों में राजेन्द्र प्रसाद गायत्री
सुरेन्द्र पासवान, तेजबहादुर, घनश्याम अनारा आदि लोग उपस्थित रहे।
बाइक भिड़न्त में जख्मी
जौनपुर। स्थानीय नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के
नेवढिय़ा बाजार के पास बुधवार की सुबह बाइक की आमने सामने टक्कर में एक
युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष के धनेथू गांव निवासी विकास 21
साल पुत्र प्रवीन पांडेय घर से बाइक द्वारा नेवढिय़ा बाजार जा रहा था कि
उक्त बाजार के पास पहुंचते ही सामने से आरही बाइक की आमने सामने टक्कर हो
गयी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे
जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
बाइक से गिरकर चुटहिल
जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद हसन कालेज के
पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के शकरमंडी गांव निवासी राजेन्द्र मौर्या 35 पुत्र
रामसुआरत सुबह चार बजे बाइक से सब्जी मंडी जा रहा था कि उक्त स्थान पर
पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी जिससे वह गिरकर घायल हो गया।
Monday, 8 December 2014
मिश्रा हत्याकांड का फैसला आज
नई दिल्ली। बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 40 साल पहले हुई तत्कालीन रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की हत्या से संबंधित मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा सोमवार को बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है।जिला न्यायाधीश विनोद गोयल ने 12 सितंबर को इस हत्याकांड में केन्द्रीय जांच ब्यूरो और इस हत्याकांड के चारों आरोपियों के वकीलों की दलीलें सुनने की कार्यवाही पूरी की थी।
अमरोहा के मंडी धनौरा में सड़क हादसा, सात मरे
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के अमरोहा के मंडी धनौरा में एक सड़क हादसे में आज सात लोगों की मौत हो गई। सुबह सात बजे यह हादसा हुआ। मरने वाले बछरायूं के एक ही परिवार के सदस्य थे और अंतिम संस्कार में शामिल होने चांदपुर जा रहे थे। बछरायुं धनौरा के बीच सम्राट पैलेस के सामने यह घटना हुई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। मरने वालों में चार बच्चे, दो महिला और एक पुरुष शामिल है।
सहारा ने जोधपुर व मुंबई में बेची जमीन
नई दिल्ली। गुडग़ांव में 1211
करोड़ रुपये में जमीन बेचने के बाद सहारा समूह ने मुंबई के वसई और जोधपुर
में स्थित अपनी जमीन को 1250 करोड़ में बेच दिया है।
पुणे में भी जमीन बेचने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जेल में बंद सुब्रत राय को बाहर लाने के लिए दस हजार करोड़ जमा करने की कवायद चल रही है।
पुणे में भी जमीन बेचने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जेल में बंद सुब्रत राय को बाहर लाने के लिए दस हजार करोड़ जमा करने की कवायद चल रही है।
चेयरमैन की माता के निधन पर गोजए शोकाकुल
जौनपुर।
गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नखास स्थित कैम्प कार्यालय पर रविवार को
शोकसभा हुई जहां अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला की अध्यक्षता में
उपस्थित पत्रकारों ने लखनऊ से प्रकाशित डेली न्यूज ऐक्टिविस्ट के चेयरमैन
(अवैतनिक) एवं डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के
कुलपति डा. निशीथ राय की माता श्रीमती राजकुमारी राय के निधन पर शोक
संवेदना व्यक्त किया। इसी के साथ दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवांगता के
आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजन को धैर्य प्रदान करने की कामना की गयी।
इस अवसर पर संस्थापक/सम्पादक रामजी जायसवाल, कैलाशनाथ मिश्र, प्रमोद जायसवाल, संजय अस्थाना, डा. प्रमोद वाचस्पति, रमेश सोनी, दीपक चिटकारिया, राजेश मौर्य, अजय पाण्डेय, विनीत शुक्ला, डीके तिवारी, कुमार कमलेश, महर्षि सेठ, संजय शुक्ल उपस्थित रहे।

वार्ड कमेटियों के गठन पर बल
जौनपुर। शहर कांग्रेस कार्यालय पर नियाज ताहिर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी वार्डों में संगठन की मजबूती के लिए वार्ड कमेटियों के गठन पर जोर दिया गया। कमेटी के अध्यक्ष नियाज ताहिर ने कहा कि सभी वार्ड अध्यक्ष अपने वार्ड में कमेटियों का गठन शीघ्र कर लें। ताकि सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाया जा सके ।बैठक में धर्मदेव तिवारी, बब्बी खां, याकूब नदीम, आशा देवी, ज्ञान प्रकाश, शांती देवी, आशा देवी, सत्यम यादव, शाहिद मुन्ना, किशन, मुकेश कुमार, सुल्तान जैदी, रामदेवल यादव मौजूद थे।
दीक्षा समारोह की तैयारी पर चर्चा
जौनपुर। भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से गौतम बुद्ध विद्या मंदिर मडयि़ाहूं परिसर में श्याम सुंदर भारतीय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में 22 दिसंबर होने वाले दीक्षा समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सौंप दी गई। सम्मेलन की शुरूआत बुद्ध वंदना से हुई। इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव बलजोर बोद्ध, प्रचार मंत्री रमेश चंद्र,
शिवमूरत राम, दूधनाथ गौतम, विजय मौर्य, रामराज गौतम, हीरालाल भारती, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद थे। संचालन पीएल गौतम ने किया।
शिवमूरत राम, दूधनाथ गौतम, विजय मौर्य, रामराज गौतम, हीरालाल भारती, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद थे। संचालन पीएल गौतम ने किया।
मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
शाहगंज। सोमवार को नगर के वार्ड नंबर चार
के सदस्य पद के लिये हुए उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस
पद के लिये तीन प्रत्याशी मुकाबले में है। 875 मतदाताओ को मतदान करना था
लेकिन मतदाताओं में इस उपचुनाव के लिये कोई खासा उत्साह नहीं दिखा। उपचुनाव
में सदस्य पद के लिये प्रत्याशी अमरनाथ चन्द्रा देवी और किसमती की किसमत
का फैसला पेटी में बंद हो गया।
पिता का इलाज कराने गये पुत्र की मौत
शाहगंज। स्थानीय नगर के हुसैनगंज निवासी राजेन्द्र प्रसाद की अचानक हृदयगति रूक जाने से मौत हो गयी। गत शुक्रवार को अपने पिता बाबूराम को हुए पक्षाघात के इलाज के लिये राजेन्द्र प्रसाद उन्हें लेकर लखनऊ गये थे लेकिन अचानक हृदयगति रूक जाने से उनकी लखनऊ में ही मौत हो गयी। पुत्र की अचानक मौत की खबर पाकर पक्षाघात के शिकार पिता बाबूराम भी कोमा में चले गये। राजेन्द्र प्रसाद एलआईसी में अभिकर्ता थे। क्षेत्र में वे मृदभाषी और सज्जन व्यक्ति माने जाते थे। उनकी अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

कंछन पर हुए हमले की निन्दा, गिरफ्तारी की मांग
जलालपुर। सोमवार को
व्यपार मण्डल जलालपुर द्वारा रामलीला मैदान मे एक बैठक आहुत की गई जिसमे
व्यपार मण्डल अघ्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने बनवारी कंछन पर हुए जानलेवा हमले
की निन्दा की गई एवं इसे दुर्भाग्यपूर्व बताते हुए वकीलो द्वारा निन्दनीय
क्रत्य बताया गया एवं आगे प्रदेश व्यपार मण्डल द्वारा र्निदेशीत किय गए
कार्याक्रम की अनुसार आगे की कार्यवाही की जायगी एवं अगर दागी वकील की
गिरफतारी शीघ्र नही की गई तो व्यपार मण्डल आन्दोलन के लिए बाध्य होगा इसी
का कार्यक्रम मे व्यपारी बन्धुओ से आगामी 11 दिसम्बर को पूर्व बन्दी की
अपील की गई उक्त कार्यक्रम मे राजे मिश्रा.जयशंकर यादव.गुलजार अली.कमलेश
यादव.गुड्रडु अग्रहरी मु अलीम.सिकन्दर अली.अजय जयसवाल.मनोज सेठ.रतन.मु
अरिफ.आनन्द मोदनवाल.बाबू सलीम.मौकिसम खॅान.मु समशेर.आदी व्यपारी लोग मौजुद
रहे!
Sunday, 7 December 2014
खेलकूद स्पर्धा 12 से
जौनपुर। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि राजीव गांधी खेल अभियान के
तहत 12 दिसंबर से जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित की गई है।
दस हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार
इलाहाबाद। विजिलेंस की टीम ने शनिवार को एक लेखपाल संतलाल सिंह को घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल ने जमीन की दाखिल खारिज की रिपोर्ट लगाने के लिए घूस मांगी तो जमीन के खरीदार ने विजिलेंस से शिकायत कर दी। विजिलेंस के दल ने जाल बिछाया और दस हजार रुपये रिश्वत लेते संतलाल को पकड़ लिया। उसे सरायइनायत थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर भ्रष्टाचार का मुकदमा लिखा गया। झूंसी की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले रविसेन ने 21 नवंबर को सहसों के पास गोतावां गांव में कलावती देवी और उनके बेटे सुरेश से पांच बिस्सा जमीन खरीदी। जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद रविसेन ने दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया। आरोप है कि हल्का लेखपाल संतलाल सिंह ने दाखिल खारिज के लिए रविसेन से 20 हजार रुपये घूस मांगी। आखिर में 10 हजार रुपये में सौदा पटा।
मगर वैध काम के लिए रिश्वत मांगे जाने से दुखी रविसेन ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी। विजिलेंस ने लेखपाल को घूस लेते वक्त पकडऩे की तैयारी कर ली। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे लेखपाल संतलाल ने रविसेन को सहसों चौराहे पर बुलाया।

घायल अधेड़ का उपचार के दौरान मौत
शाहगंज। नगर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित बरदहिया बाजार के पास रविवार की सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी बासदेव 55 पुत्र रामेश्वर शाहगंज में सामान लेने बाइक से गया था। वह सामान लेने बाइक से गया था वह सामान लेकर घर वापस जा रहा था कि बरदहिया बाजार के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। वह लगभग दो घंटे तक सड़क के किनारे बेहोशी हालत में पड़ा रहा उसी समय गांव का कोई व्यक्ति जा रहा था तो उसकी नजर पड़ी तो उसने उसे इलाज के लिए पुरूष चिकित्सालय ले गये। जहां डाक्टर ने उपचार के दौरान उसकी हालत नाजुक देख उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
विद्यालय का भूमि पूजन संपन्न
जौनपुर। बख्शा विकास खंड के विरशादपुर
गांव में पेट्रोल पम्प के पास महादेव पब्लिक स्कूल सीबीएसई की भूमि पूजन
विद्वान ब्राह्मïणों ने वैदिक रीति रिवाज से संपन्न कराया। संस्थापक एएन
सिंह रिटायर्ड लेक्चरर ने कहा कि शिक्षा जगत में कई दशक तक सेवन करने के
बाद पुन: एक ऐसे विद्यालय की नींव डालने की योजना बनाया जो नयी शिक्षा
पद्घति से स्थानीय छात्रों को लाभ मिले। इस विद्यालय से पांच विकास खंड के
लगभग अस्सी नब्बे गांव के छात्र लाभान्वित होंगे। उक्त अवसर पर गिरिजाशंकर
सिंह, डा. डीएन सिंह, दशरथ सिंह, शरद सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
अंत में प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त
किया।
गाय बांधते समय वृद्घ घायल
शाहगंज। सरपतहां थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी ओम प्रकाश 60 साल सुबह गाय बांध रहे थे कि गाय भागने लगी जिससे वह गिर गये और उसका हाथ पैर टूट गया। परिजन जब देखे तो उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी तो उसे इलाज हेतु शाहगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

Saturday, 6 December 2014
बाल सम्मेलन का आयोजन
खेतासराय। सोंगर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में
दलित मुस्लिम बाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। आजाद शिक्षा केंद्र की ओर से
हुए कार्यक्रम में बच्चों ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में सायमा बानो प्रथम, विशाल कुमार द्वितीय और मीना विश्वकर्मा को तृतीय और सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुमतहा प्रथम, आलिया द्वितीय और रिजवान को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर सुनील यादव, फैजान, मनोज कुमार, शहनाज, नीलम, रामरती, राकेश मौजूद रहेे।

प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल
विश्वविद्यालय के एमएड सत्र 2013-14 के प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर
दिया गया है। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. वीके सिंह ने बताया कि
प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जो अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकते हैं।
रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जो अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकते हैं।
अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, एक जख्मी
शाहगंज। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्ïटी नरेन्द्रपुर के पास शनिवार की सुबह बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ïढे में जाकर गिर गये। जिस पर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावां खुर्द गांव निवासी मो. अनीस 26 पुत्र फते मोहम्मद सुबह पट्ïटीनरेन्द्रपुर चौराहे पर बाइक से सामान की खरीदारी करने गया था। वह सामान खरीदकर घर वापस लौट रहा था कि बाइक की तेज रफ्तार होने के नाते वह सड़क किनारे गड्ïढे में जाकर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार हेतु शाहगंज पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
जीप के धक्के से सब्जी विक्रेता घायल
शाहगंज। नगर कोतवाली
क्षेत्र के आजमगढ़ रोड सब्जी मंडी के पास जीप के धक्के से एक युवक गंभीर
रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंड
मोहल्ला निवासी राहुल सोनकर एक सब्जी विक्रेता है। वह सब्जी मंडी से सब्जी
खरीदकर सब्जी बेचता है। वह रोज की भांति मंडी में सब्जी खरीदने घर से पैदल
जा रहा था कि मंडी के पास पहुंचा ही था कि आमगढ़ की ओर से आ रही एक जीप ने
उसे धक्का मार दिया। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय
दुकानदारों ने उसे इलाज के लिये शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती
कराया है जहां इलाज चल रहा है।
Friday, 5 December 2014
जम्मू-कश्मीर में उरी आर्मी कैंप पर आतंकी हमला
7 जवान और तीन पुलिसकर्मी शहीद,
3 आतंकी मारे गए
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीनगर दौरे से पहले आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में बड़ा हमला किया है। जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने शुक्रवार सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट उरी सेक्टर में सेना के एक कैंप पर हमला कर दिया। इस हमले में ताजा जानकारी मिलने तक सेना के सात जवान और तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं।वहीं, सेना की कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए हैं। मोहरा कैंप पर हुए इस आत्मघाती हमले के बाद सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह हमला उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी इलाके में हुई, जहां नौ दिसंबर को राज्य में तीसरे चरण का मतदान होगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के तीन बजकर 10 मिनट पर उड़ी तहसील के मोहरा में सैन्य शिविर पर आतंकियों ने हमला किया। सुरक्षा बलों और हमलावररों के बीच भारी गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में सेना के सात जवान और तीन पुलिसकर्मी मारे गए जबकि तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार
साध्वी मुद्दे पर गरमाई संसद
विपक्ष की निंदा प्रस्ताव पारित कराने की मांग
नई दिल्ली। साध्वी मुद्दे पर राज्यसभा में जारी गतिरोध समाप्त करने के लिए नौ विपक्षी दलों ने सरकार से उनके उस संयुक्त प्रस्ताव को स्वीकार करने का अनुरोध किया, जिसमें कहा गया है कि मंत्री के ऐसे बयान के स्वीकार नहीं किया जा सकता और इसकी निंदा की जाए।राज्यसभा में नौ विपक्षी दलों कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, जदयू, बहुजन समाज पार्टी, माकपा, द्रमुक, भाकपा और राकांपा ने प्रस्ताव रखा। नौ विपक्षी दलों की ओर से जारी संयुक्त बयान के अनुसार, हम सभी दल एक मंत्री के घणित बयान पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हैं। ऐसे बयान देने वाले मंत्री को मंत्रिपरिषद से हटाने का मामला बनता है क्योंकि यह भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए के तहत संज्ञेय आपराध है और संविधान की बुनियादी प्रकृति का भी उल्लंघन करता है।
हमारा यह कर्तव्य बनता है कि मंत्री को इस्तीफा देने के लिए कहा जाए या प्रधानमंत्री उन्हें मंत्रिपरिषद से हटाये जाने की सिफारिश करें। बयान के अनुसार, जब प्रधानमंत्री ने कल राज्यसभा में बयान दिया तब हमने शांति से उनकी पूरी बात सुनी। दुर्भाग्य से प्रधानमंत्री उन्हें (मंत्री) हटाये जाने या उनकी टिप्पणी की निंदा करने के बुनियादी विषय पर नहीं बोले।
विपक्षी दलों ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में हमने गुरूवार को कार्यमंत्रणा समिति को यह सूचित करने का निर्णय किया है कि सदन में निंदा संबंधी प्रस्ताव लाया जाए कि मंत्रियों का इस तरह का बयान स्वीकार्य नहीं है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। हमने मंत्री का नाम नहीं लेने की बात भी कही। बयान के अनुसार, दुर्भाग्य से सरकार ने हमारे व्यवहारिक प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। हालांकि हमने इस अवधि में संयम बरता। विपक्ष ने सरकार को घेरा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के विवादास्पद बयान पर एकजुट विपक्ष ने आज लगातार चौथे दिन लोकसभा में सरकार को घेरा और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान से संतुष्ट नहीं हुए तथा संबंधित मंत्री पर कार्रवाई की मांग करते हुए सदन से वाकआउट किया। आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्षी सदस्य अपने मुंह पर काली पट्टी लगाकर आए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साध्वी के बयान को खारिज करते हुए मर्यादा में रहकर बोलने की नसीहत दी। उन्होंने सदन चलने देने के लिए निचले सदन के सदस्यों का आभार जताया। प्रधानमंत्री ने साध्वी मुद्दे पर विराम लगाकर देशहित में सदन में कामकाज चलने देने का आग्रह किया। इस पर सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि प्रधानमंत्री को मालूम है कि यह विषय किस संदर्भ में उठाया गया है। यह बात उनके संज्ञान में लाना जरूरी थी। हम किसी व्यक्ति के विरूद्ध नहीं है, चाहे वह किसी भी पष्ठभूमि का हो।
उन्होंने कहा कि आपके मंत्रिगण ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे देश में दूसरे तरह का माहौल बन रहा है।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार
कोहरे की चादर से ढंका आसमान
जौनपुर। कोहरे की चादर से आसमान के ढंकने का क्रम गुरुवार से शुरू हो गया जो शुक्रवार को जारी रहा और इसी के साथ गरीबों की परेशानी भी बढऩे लगी है। एक दिन पहले धुले गए कपड़े दूसरे दिन भी नहीं सूख सके। हल्के कपड़े जो आसमान के नीचे पड़े रह गए वह भी नम हो गए। ऐसा लगा कि सूखे कपड़े पर रात में बारिश हो गई हो।1घने कोहरे के साथ सुबह शीतलहर भी शुरू हो गई। नतीजा जीवन की रफ्तार धीमी मंद दिखी। दोपहर बाद आसमान भगवान भास्कर ने झांका लेकिन तीखी धूप के लिए लोग तरसते ही रह गए।
बुधवार की रात से शुरू कोहरे की स्थिति यह है कि भोर में और रात में रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है। दिन में भी शहर के बाहर घना कोहरा होने से वाहनों की हेड लाइट जलानी पड़ी। स्थिति यह रही कि पूरा शरीर गर्म कपड़ों से ढंकने के बाद भी कंपकंपी छूट रही थी। हर तरफ लोगों के मुख से यही निकल रहा था कि अबकी भगवान ने काफी पहले कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सरकारी अलाव का कहीं पता नहीं है लेकिन घरों में सुबह और शाम अलाव जलना मजबूरी बन गई है। मौसम की मार का आलम यह है कि लकड़ी के टाल अभी से सज गए हैं। हर कोई राहत की तलाश करता नजर आ रहा है। बूढ़े और बीमारों के अलावा जिन्हें कभी हड्डी में चोट लगी है उनकी हालत ज्यादा पतली है। बुजुर्गो की हालत तो यह हो गई है कि अलाव के बिना रहना मुश्किल हो गया है।
सुबह के वक्त अखबार और दूध बेचने वालों की हालत तो देखकर ही शरीर कांप गया। सबकी दिनचर्या बदली दिखी। वाहनों की गति कम होने से यात्र पूरी होने में ज्यादा समय लग रहा है। घने कोहरे के कारण शहर से बाहर निकलना दिन में भी मुश्किल हो जा रहा है। राहत के लिए गरीब सरकारी अलाव पर ही आश्रित हैं क्योंकि उनकी गरीबी उन्हें घर में अलाव जलाने की इजाजत नहीं दे रही है। जिनके पास साधन का अभाव है, वे दिन-रात ठिठुरकर व्यतीत कर रहे हैं। सुबह के साफ किए गए कपड़े दूसरे दिन तक नहीं सूख पाने से गरीबों की समस्या और भी बढ़ गयी है। ऊनी वस्त्रों के सूखने में तो कई दिन लग जा रहे हैं। जिनके पास कपड़ों का अभाव है, वे कोहरे को देख कपड़े भी साफ करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। कुल मिलाकर कोहरा और सर्द हवाओं ने हर किसी के लिए मुसीबत खड़ी कर दिया है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
सड़क दुर्घटना में तीन घायल
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गये। विवरण के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम ताखा निवासी रमापति की पत्नी मनोरमा देवी तीर्थ स्थान से दर्शन कर लौट रही थी कि कस्बे में बाइक से टकराकर घायल हो गयी। इसी तरह एराकियाना निवासी सनवर अली कमांडर जीप से घर जा रहा था कि दूसरी जीप से टकरा जाने के कारण घायल हो गया। इसी क्रम में राजू 35 पुत्र लक्ष्मन ग्राम गोडिला भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। तीनों का उपचार शाहगंज अस्पताल में कराया गया।
आटो बोलेरो से टकरायी, तीन जख्मी
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मनीहा गोविंदपुर में बोलेरो आटो से टकरा गयी। आटो में सवार कलावती देवी पत्नी सीताराम ग्राम महिमा गोविंदपुर आशा देवी पत्नी सुबाष कुमार ग्राम भदेवरा मखंचू 70 साल ग्राम गोविंदपुर घायल हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिये सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। राजेश कुमार महाविद्यालय कोहड़े सुल्तानपुर के विद्यार्थियों ने बीएड सत्र 2013-14 में जमा शुल्क की प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत जिलाधिकारी से की। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को नियमानुसार मिलने वाली छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के संबंध में इन छात्रों का कहना है कि उन्होंने नियमनुसार आवेदन किया था। लेकिन अभी तक उन्हें छात्रवृत्ति और शुल्कप्रतिपूर्ति प्राप्त नहीं हुयी है।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि उन्हें यथाशीघ्र छात्रवृत्ति दिलाई जाये।
Thursday, 4 December 2014
जीआरपी पुलिस ने दो का किया चालान
शाहगंज। गुरूवार की सुबह रेलवे
स्टेशन पर मारपीट कर रहे दो यात्री को पुलिस ने हिरासत में लेकर चालान भेज
दिया। विवरण के अनुसार शाहगंज रेलवे स्टेशन पर दीपचन्द 25 साल पुत्र
बांकेलाल निवासी शिकारपुर थाना सरायख्वाजा व राजेश पुत्र बाबूराम निवासी
वाराणसी व राजेश पुत्र बाबूराम निवासी वाराणसी दोनों स्टेशन पर पहुंचे और
कहीं जा रहे थे कि दोनों किसी बात को लेकर स्टेशन पर ही मारपीट करने लगे।
मारपीट के दौरान कुछ यात्री देखते रहे। उसी दौरान किसी यात्री ने इसकी
सूचना जीआरपी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में
लेकर चालान न्यायालय भेज दिया।
नाली के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने चार लोगों को पीटा
जौनपुर। लाइन
बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर में गुरूवार सुबह नाली विवाद को लेकर
पड़ोसियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर
दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अशोक कुमार मौर्य पुत्र
फूलचन्द्र का पड़ोसियों से काफी दिनों से नाली विवाद चल रहा था कि सुबह
बातचीत के दौरान मामला बढ़ता गया। पड़ोसियों ने अशोक मौर्या, फूलचन्द्र
मौर्या 70 सूरज 18 चंदन 15 को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। स्थानीय
ग्रामीणों की मदद से चारो घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती
कराया गया तीनों घायलों को इलाज करके छोड़ दिया गया। अशोक का इलाज चल रहा
है।
अराजक तत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर प्रतिमा
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव में लगी अम्बेडकर प्रतिमा को बुधवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। सुबह एक ग्रामीण अम्बेडकर प्रतिमा की तरफ से गुजर रहे थे तो उस समय कुछ लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। देखते ही देखते अम्बेडकर प्रतिमा के पास ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया और इस संबंध में मामले की छानबीन कर रही है।
Monday, 1 December 2014
विषपान से युवती की हालत गंभीर
शाहगंज। सरपतहां थाना अन्र्तगत संभलशाहपुर गांव निवासी मुसाफिर सिंह की 17 वर्षीया पुत्री निधि की हालत विषपान के बाद गंभीर हो गयी। उसे शाहगंज स्थित पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अभिभावको द्वारा डांट फटकार के बाद निधि से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था।

राज्यमंत्री का आगमन चार को
जौनपुर। राज्य मंत्री/सलाहकार राज्य योजना आयोग उ0प्र0 श्रीपति सिंह 4 दिसम्बर को अपरान्ह 2 बजे निरीक्षण भवन पहुचेगे, वही पर अपरान्ह 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओ तथा जनता से भेट वार्ता करेगे, रात्रि विश्राम निरीक्षण भवन जौनपुर मे करेगे, 5 दिसम्बर को प्रात: 9:30 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र बक्सा जायेगे, 12 बजे निरीक्षण भवन से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगे।

छात्र सम्मेलन सात को
जौनपुर। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मडियाहूं पी0के0 सक्सेना ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय मडियाहूं में 7 दिसम्बर (रविवार) को पूर्वान्ह 11 बजे विद्यालय सभाकक्ष में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, उक्त छात्र सम्मेलन में विद्यालय के पूर्व छात्र अपने अनुभवों एवं उपलब्धियों से वर्तमान छात्रों को अवगत करायेगे।

मासिक समीक्षा बैठक चार दिसम्बर को
जौनपुर। जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में 4 दिसम्बर को पूर्वान्ह: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मे मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है जिसमें मा0 मुख्यमंत्री जी को विकास प्राथमिकता कार्यक्रम, डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना, मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

तहसील दिवस मंगलवार को
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में 2 दिसम्बर को केराकत तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा उन्होने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियो को निर्देशित किया है कि तहसील दिवस केराकत में उपस्थित होकर प्राप्त शिकायती प्रर्थनापत्रों का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण प्रत्येक दशा में करें।

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है योग
धर्मापुर। बसंती बालिका इंटर कालेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक अचल यादव और लाल बहादुर यादव ने छात्रों को योग की जानकारी दी। योग से होने वाले फायदे बताए। उन्होंने कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। योग से असाध्य रोग भी ठीक हो जाते है। प्रशिक्षकों ने छात्रों को नशास से दूर रहने की नसीहत दी।

टीईटी संघर्ष मोर्चा ने भीख मांग कर जताया विरोध
जौनपुर। एकेडमिक मेरिट के आधार पर शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे टीईटी संघर्ष मोर्चा ने रविवार को शहर में भिक्षाटन कर प्रदेश सरकार का विरोध किया। इस मौके पर अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने प्रदेश कहा कि 72825 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए सरकार ने टीईटी की मेरिट को आधार बनाकर उनके साथ अन्याय किया है। इस दौरान प्रदीप, अरुण पाठक, सत्यकाम आदि रहे।

जीवित प्रमाण पत्र दें पेंशन भोगी
जौनपुर। कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों से कहा गया है कि वे जिस बैंक से पेंशन आहरित कर रहे हैं वहां अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा करें। इस बाबत मुख्य कोषाधिकारी संजय राय ने बताया कि संबंधित बैंक द्वारा जीवित प्रमाण पत्र की एक प्रति संबंधित पेंशनर को दे दी जाएगी, जो उक्त प्रमाण पत्र को संबंधित कोषागार अथवा उससे संबंधित उप कोषागार को उपलब्ध करा देगा और प्रमाण पत्र की दूसरी प्रति अनुवर्ती सत्यापन और अभिलेख के लिए बैंक शाखा में रखी जाएगी।

यह घुटने की "छीज" है
घुटने की कार्टिलेज के धीरे-धीरे क्षीण
होने से घुटने का गठिया होता है। कार्टिलेज चिकना और फिसलन पदार्थ है, जो
घुटने को आगे झुकते और सीधा करते समय हड्डियों को कुशन और रक्षा प्रदान
करता है। जब कार्टिलेज पर असर के कारण घुटनों में फिसलन और कुशनिंग अनुभव
नहीं होती तो घुटने की हड्डियां आपस में रगड़ने लगती हैं और उनमें घर्षण का
अनुभव होता है। यह घुटने को आसानी से मूव होने की अनुमति नहीं देता। इससे
घुटने में कठोरता, सूजन और दर्द उत्पन्न होता है।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा
Subscribe to:
Comments (Atom)